भाजपा विधायक एवं सचेतक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” को प्रतिनिहित विधायन समिति का सभापति नियुक्त किया गया है, वे गुरुवार दोपहर बाद विधान भवन पहुंच कर कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करेंगे, इसके बाद अपने गृह जनपद बदायूं की ओर प्रस्थान करेंगे लेकिन, वे गृह जनपद में शुक्रवार को पहुंचे, वे बरेली में रात्रि विश्राम करेंगे, उनके समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करने को उत्सुक दिखाई दे रहे हैं।
निजी सचिव संजय कुमार तिवारी द्वारा जारी किये गये कार्यक्रम के अनुसार सभापति राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” कार्यालय से गुरुवार शाम को शासकीय वाहन द्वारा लगभग 4:30 बजे प्रस्थान करेंगे, इसके बाद 5:10 बजे बक्शी का तालाब पर स्वागत कार्यक्रम होगा, इसके बाद सीतापुर जिले के सिधौली में 5:40 बजे स्वागत कार्यक्रम होगा, इसके बाद सीतापुर में ही 6:20 बजे स्वागत कार्यक्रम होगा।
शाहजहांपुर जिले में वे 7:30 बजे पहुंचेगे, जहां पार्टी पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा, इसके बाद 8 बजे कटरा में स्वागत कार्यक्रम होगा। 8:20 बजे फरीदपुर पर उनका स्वागत कार्यक्रम रखा गया है, वे 9:30 बजे बरेली में सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।
सभापति राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” शुक्रवार को सर्किट हाउस से सुबह 11 बजे बदायूं की ओर प्रस्थान करेंगे, इसके बाद पहला स्वागत कार्यक्रम चौबारी पर होगा, यहाँ के बाद अन्य तमाम स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया जायेगा, वे कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुये काफिले के साथ 3:40 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचेगे और फिर 5:30 बजे दातागंज पहुंचेंगे।
(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए वाट्सएप चैनल फॉलो कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)