बदायूं जिले के समाजवादी पार्टी के विरोधी गुट का दिल तोड़ने वाली खबर है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने जिलाध्यक्ष आशीष यादव को छोड़ कर समाजवादी पार्टी की संपूर्ण कार्यकारिणी और पदाधिकारियों को भंग कर कर दिया है। समाजवादी पार्टी और उसके फ्रंटल संगठनों का नये सिरे से गठन किया जायेगा।
बदायूं जिले में पिछले कई महीनों से सोशल साइट्स पर हर दिन विरोधी गुट एक नया जिलाध्यक्ष घोषित कर रहा था, साथ ही विधान सभा क्षेत्रों में प्रत्याशी घोषित कर रहा था। विरोधी गुट की अफवाहों को कई सारे लोग सच भी मान लेते थे, जिससे जिला स्तरीय नेतृत्व लगातार कमजोर हो रहा था। लोगों को लग रहा था कि जिलाध्यक्ष आशीष यादव हटने वाले हैं और हिमांशु यादव एवं बृजेश यादव का टिकट कटने वाला है, जिससे से राजनैतिक समझ न रखने वाले लोगों को लग रहा था कि नये लोगों से ही संबंध स्थापित करेंगे लेकिन, आज खबर आई कि प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने जिलाध्यक्ष आशीष यादव को छोड़ कर समस्त फ्रंटल संगठनों की कार्यकारिणी और पदाधिकारी हटा दिये हैं, इसके बाद महीनों से चल रही अफवाहों पर विराम लग गया।
सूत्रों का कहना है कि कुछ लोग आजमगढ़ के एक जनप्रतिनिधि के संकेतों पर काम करते हैं, वहां के एक जनप्रतिनिधि आशीष यादव और बृजेश यादव को पसंद नहीं करते, जिससे उनके संकेतों पर कार्य करने वाले कुछ लोग लंबे समय से हर दिन अफवाह फैला रहे थे। आशीष यादव के साथ बृजेश यादव पर भी हमला हुआ तो, दोनों ने जिले की स्थिति से सांसद आदित्य यादव और शिवपाल सिंह यादव को अवगत कराया।
सूत्रों का कहना है कि शिवपाल सिंह यादव की संस्तुति पर समस्त कार्यकारिणी को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा भंग किया गया है, इससे स्पष्ट संकेत गया है कि जिले की समाजवादी पार्टी आशीष यादव के नेतृत्व में ही कार्य करेगी एवं सहसवान क्षेत्र में बृजेश यादव का कोई विकल्प नहीं है। आशीष यादव के साथ पिच का दूसरा छोर अब बृजेश यादव ने संभाल लिया है, जिससे तथाकथित विरोधी गुट पूरी तरह धराशाई हो गया है। अब जिले में समाजवादी पार्टी के साथ फ्रंटल संगठनों की भी नई कार्यकारिणी गठित की जायेगी और जिले में अगला चुनाव आशीष यादव के नेतृत्व में ही लड़ा जायेगा। राहत इंदौरी का एक शेर है कि ये अलग बात है कि खामोश खड़े रहते हैं, फिर भी जो लोग बड़े हैं, वो बड़े रहते हैं, ऐसे दरवेशों से मिलता है हमारा शिजरा, जिनके जूतों में कई ताज पड़े रहते हैं, इस शेर को आशीष यादव और बृजेश यादव ने चरितार्थ कर दिया है।
इसके अलावा शिवपाल सिंह यादव 2 और 3 नबंवर को बदायूं जनपद के दौरे पर आ रहे हैं, इस दौरान वे दहगवां चौराहे पर बने बृजेश यादव के बैंकट हॉल का उद्घाटन करेंगे, साथ ही अन्य तमाम कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। बृजेश यादव कार्यक्रम को भव्य बनाने की दिशा में लगातार मेहनत कर रहे हैं, यहां हजारों लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है।
(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए वाट्सएप चैनल फॉलो कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)