बदायूं जिले में जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति का गठन कर दिया गया है। 15 सदस्यीय समिति के अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री एवं विधायक महेश चंद्र गुप्ता बनाये गये हैं। समिति में सदस्य के रूप में अराजनैतिक स्थान विश्व प्रसिद्ध कवयित्री डॉ. सोनरूप विशाल को दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के ग्राम्य विकास आयुक्त के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की घोषणा कर दी है, इस समिति के अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री एवं विधायक महेश चंद्र गुप्ता बनाये गये हैं। समिति में दूसरा महत्वपूर्ण नाम अराजनैतिक व्यक्तित्व साहित्यिक संस्था आचमन की संस्थापक विश्व प्रसिद्ध कवयित्री डॉ. सोनरूपा विशाल का है, उन्हें सदस्य नामित किया गया है।
इनके अलावा समिति के सदस्य एमएलसी, विधायक, संयुक्त विकास आयुक्त, एडीएम (प्रशासन), सभी ब्लॉक प्रमुख, सभी खंड विकास अधिकारी, विधान मंडल कार्यक्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं के अभियंता, ग्राम्य विकास विभाग के समस्त अधिकारी, समस्त जिला पंचायत सदस्य, एलडीएम एवं बैंक के अन्य प्रमुख अधिकारी, घटपुरी प्रधान अनुपमा सिंह, बसई प्रधान तारावती, कठौली प्रधान पंकज सक्सेना, रिजोला प्रधान यादवेन्द्र शाक्य, दहेमी प्रधान प्रशांत राठौर, भाजपा के महामंत्री अरुण प्रकाश, भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य जोगेंद्र सिंह एवं पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल बनाये गये हैं, इस समिति के सचिव सीडीओ हैं एवं बैठकों का संयोजन डीडीओ द्वारा किया जायेगा।
समिति की बैठक प्रत्येक तीन महीने के अंदर हुआ करेगी, इस समिति को विकास कार्यों की समीक्षा करने और शिकायत मिलने पर जाँच कराने का अधिकार होगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि आज महेश चंद्र गुप्ता का जन्मदिन भी है, उनके कार्यकर्ता और समर्थक जन्मदिन मना रहे हैं, इस अवसर पर उन्हें समिति का अध्यक्ष बनाये जाने की सूचना आई है, जो उनके कार्यकर्ताओं और समर्थकों को और अधिक उत्साहित कर सकती है।
(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए वाट्सएप चैनल फॉलो कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)