बदायूं जिले में दातागंज विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” ने गुरुवार को लखनऊ में विधान भवन स्थित कार्यालय में प्रतिनिहित विधायन समिति के सभापति का कार्यभार ग्रहण किया था, उन्हें विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कार्यभार ग्रहण कराया था। राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” ने रात्रि विश्राम बरेली में स्थित सर्किट हाउस में किया था, वे आज गृह जनपद में आये तो, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पलकें बिछा दीं।
प्रतिनिहित विधायन समिति के सभापति, सचेतक एवं भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” बरेली में स्थित सर्किट हाउस से निकले तो, बरेली से ही उनका भव्य स्वागत होने का सिलसिला शुरू हो गया। चौबारी, रामगंगा, देवचरा और भमोरा होते हुये वे बदायूं जिले की सीमा में पहुंचे तो, पुठी सराय पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें भाव-विभोर कर दिया, यहां सैकड़ों गाड़ियों के साथ प्रतीक्षा कर रहे लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया।
पुठी सराय के बाद राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” का हर पांच सौ मीटर के बाद स्वागत समारोह होता रहा, उनका गला हर दस मिनट बाद फूल-मालाओं से भर जाता था, कई घंटों के बाद, उनका काफिला भाजपा कार्यालय पहुंचा, जहां पूरे जोश के साथ उनका और भी बड़ा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व राज्यमंत्री एवं विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विधायक हरीश शाक्य, डीसीबी के चेयरमैन रवेन्द्र पाल सिंह, भाजपा महामंत्री पंडित शारदाकांत “सीकू भैया”, रजनी मिश्र, डीसीबी के चेयरमैन जितेन्द्र सक्सेना, भाजपा महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, अनुरोध गुप्ता, ठा. अनूप सिंह, रवि प्रताप सिंह, अनुराग सिंह, संदीप चौहान और आशीष शाक्य सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।
(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए वाट्सएप चैनल फॉलो कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)