बदायूं जिले में नव-नियुक्त प्रतिनिहित विधायन समिति के सभापति एवं दातागंज विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” शनिवार को भी छाये रहे। शनिवार को उन्होंने पुलिस-प्रशासन के अफसरों के साथ बैठक की, इसके बाद महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया, साथ ही तमाम लोगों के आवास पर उनका स्वागत किया गया और फिर देर रात तक निजी कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते रहे।
उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” ने गुरुवार को लखनऊ में विधान भवन स्थित कार्यालय में प्रतिनिहित विधायन समिति के सभापति का कार्यभार ग्रहण किया था, उन्हें विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कार्यभार ग्रहण कराया था। राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” ने रात्रि विश्राम बरेली में स्थित सर्किट हाउस में किया था, वे शुक्रवार को गृह जनपद में आये तो, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पलकें बिछा दीं, उनका सैकड़ों गाड़ियों के साथ काफिला इतनी धीमी गति से चला कि देर रात तक स्वागत समारोह चलते रहे।
शनिवार को प्रतिनिहित विधायन समिति के सभापति, सचेतक एवं भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” ने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पुलिस-प्रशासन के अफसरों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये, इससे पहले उनका गेस्ट हाउस में भव्य स्वागत किया गया। बैठक के उपरांत राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” ने महाराणा प्रताप, सरदार बल्लभ भाई पटेल, सम्राट अशोक और अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शहर में तमाम लोगों ने अपने आवास पर बुला कर उनका स्वागत किया, इसके बाद वे देर रात तक निजी कार्यक्रमों में देर रात तक व्यस्त रहे।
(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए वाट्सएप चैनल फॉलो कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)