बदायूं जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता की कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अद्भुत सक्रियता दिखाई दी, उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यक्रमों में सहभागिता की, वहीं कारगिल विजय दिवस को लेकर जिला संगोष्ठी का शानदार आयोजन कराया। संगोष्ठी को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा और केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने संबोधित किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि पूरा भारत आज कारगिल विजय दिवस मना रहा है। आज ही के दिन भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के नापाक इरादों को मिट्टी में मिलाकर कारगिल की बर्फीली चोटी पर विजय का झंडा लहराया था। पूरा देश आज शहीदों को याद करते हुये, उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह दिन भारतीय सेना के अद्वितीय साहस और शौर्य का प्रतीक है, इस महत्वपूर्ण अवसर पर हम उन वीरों को नमन करते हैं, जिन्होंने अपने पराक्रम से, यह ऐतिहासिक विजय संभव की।
केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कारगिल युद्ध की शुरुआत 1999 में मई के महीने में हुई थी। पाकिस्तानी घुसपैठियों ने अवैध तरीके से नियंत्रण रेखा को पार कर भारतीय पोस्टों पर कब्जा कर लिया था, जिसके जवाब में भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन विजय चलाया गया था। यह युद्ध करीब दो महीने तक चला। भारतीय सेना ने साहस का परिचय देते हुये घुसपैठियों के नापाक इरादों को मिट्टी में मिला दिया और आज ही के दिन सभी चेक पोस्ट को भारत के नियंत्रण में ले लिया।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि यह अवसर हमें मां भारती के उन वीर सपूतों के अप्रतिम साहस और शौर्य का स्मरण कराता है, जिन्होंने देश के आत्म सम्मान की रक्षा के लिये अपना जीवन समर्पित कर दिया. मातृभूमि के लिये मर-मिटने का उनका जज्बा हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम में अमर बलिदानी हरिओम सिंह पत्नी एवं वजीरगंज की ब्लॉक प्रमुख गुड्डो देवी को सम्मानित किया गया, इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री एवं विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया”, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, सतेंद्र पाल सिंह, विजयरत्न फौजी, अमित पाठक, अमिता उपाध्याय, किशन चंद्र शर्मा, सीमा राठौर, वीरेंद्र राजपूत और हर्ष राजपूत उपस्थित रहे।
वजीरगंज विकास क्षेत्र के हरिओम नगर इटौआ में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर एक पुष्पांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में बलिदानी हरिओम सिंह के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर देश के वीर सपूतों को याद किया गया एवं कारगिल युद्ध के वीर पराक्रम और शौर्य गाथाओं की स्मृतियों को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया, इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बलिदानियों के अद्भुत पराक्रम और सैनिकों के अदम्य साहस को नमन करने का आह्वान किया गया। संगोष्ठी में बलिदानी हरिओम सिंह के पुत्र कुंवर प्रताप सिंह उर्फ शिवम, मंडल अध्यक्ष रितेश चौहान, मंडल अध्यक्ष (ग्रामीण) सुनील सिंह, मंडल अध्यक्ष राघव चौहान, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष नीटू पाल, एवं ओमपाल दद्दा, रविलाल सिंह, महेंद्र सिंह, रामेंद्र शर्मा, राजीव सिंह, निर्दोष श्रीमाली, संजू सिंह, अजय पाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, तिलक सिंह, विपिन गुप्ता, सोमेश मिश्रा, राजीव सिंह, धर्मवीर सिंह, मनोज सिंह, जितेंद्र सिंह, महेश गुप्ता और गजेंद्र सिंह सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में ब्लॉक प्रमुख गुड्डो देवी ने आगंतुकों का आभार जताया।
(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए वाट्सएप चैनल फॉलो कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)