बदायूं के आसिम सिद्दीकी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नारी शक्ति, सड़क सुरक्षा, जल सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, पक्षी संरक्षण और पौधारोपण पर विशेष जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा सड़क सुरक्षा रैली को हरी झंडी दिखाकर की गई, इसके बाद अतिथियों ने पौधारोपण, पक्षियों को दाना डालने तथा रंगोली प्रदर्शन का निरीक्षण किया। मंच पर अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति- फेज 5 के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों व शासन द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी दी गयी एवं पम्पलेट वितरित किए गए, इस कार्यक्रम मे एडीएम (प्रशासन) अरुण कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) विजयेन्द्र द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. ह्रदेश कठेरिया, क्षेत्राधिकारी (नगर) रजनीश कुमार उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ. देवेन्द्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली , प्रभारी निरीक्षक मुजरिया, प्रभारी साइबर सेल, महिला थाना प्रभारी व प्रभारी मिशन शक्ति व अन्य तमाम पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष नवेद अली सैयद, मैनेजर जहैब अली सैयद, डायरेक्टर वसीक अहमद खान, साथ ही प्रिंसिपल और सभी फैकल्टी सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्ष नवेद अली सैयद ने स्वागत भाषण दिया। डॉ. सिमरन कहई (प्रोफेसर, जॉन कैरल यूनिवर्सिटी) और यास्मीन सैयद ने महिला सुरक्षा और शिक्षा की भूमिका पर विचार रखे। छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक और गीत प्रस्तुत किए गए। विश्वविद्यालय स्तर पर वेट लिफ्टिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। अंत में एसएसपी और डीएम ने युवाओं को सुरक्षा, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी अपनाने की प्रेरणा दी तथा कव्वाली कलाकार दानिश की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम का समापन डायरेक्टर वसीक अहमद खान के धन्यवाद प्रस्ताव एवं राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।
(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए वाट्सएप चैनल फॉलो कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)