बदायूं विधान सभा क्षेत्र के साथ शेखूपुर विधान सभा क्षेत्र के लोगों को भी पूर्व मंत्री आबिद रजा एसआईआर को लेकर लगातार जागरूक कर रहे हैं। आबिद रजा ने बदायूं और शेखूपुर क्षेत्र के मतदाताओं के लिये एसआईआर सहायता केंद्र खोल दिया है, जहां न सिर्फ मतदाता सूची उपलब्ध कराई जा रही है बल्कि, फॉर्म भरने का तरीका भी समझाया जा रहा है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री आबिद रजा ने अपने आवास पर शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक की। आबिद रजा ने शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को 2003 व 2025 की मतदाता सूची उपलब्ध कराई एसआईआर फॉर्म भरने का सही तरीका भी बताया। आबिद रजा ने कहा कि एसआईआर से डरने व घबराने की जरूरत नहीं है। लगभग 20 साल में एसआईआर होता है, यह कोई नई प्रक्रिया नहीं है। जिन लोगों के 2003 की मतदाता सूची में नाम हैं, उन्हें फॉर्म में नाम, एपिक नम्बर, विधानसभा क्षेत्र का नम्बर तथा 2003 की सूची में, जो क्रम संख्या व भाग संख्या है, वह भरनी है। यदि आपका 2003 की सूची में नाम नहीं है तो, फॉर्म के नीचे दूसरी साईड में अपने माता-पिता, दादा-दादी व सम्बन्धी का नाम 2003 की सूची के अनुसार भरना है। आपका नाम 2025 की सूची है और आपके किसी सम्बन्धी का नाम 2003 की सूची में नहीं है तब आपको फॉर्म के पीछे जो प्रमाण-पत्र के विकल्प लिखे हैं, उसमें से किसी एक कागज को बीएलओ को प्रमाण के तौर पर उपलब्ध कराना है। यदि आपका नाम 2025 व 2003 की किसी सूची में नहीं है तो, आपको नया वोट बनवाने के लिए फॉर्म नंबर- 6 भरकर ऑन लाइन या, अपने बीएलओ को देना है।
आबिद रजा ने विशेष तौर पर शहर व देहात के पढ़े-लिखे लोगों से अपील करते हुये कहा कि वह अपने आस-पास कम पढ़े-लिखे लोगों की एसआईआर फॉर्म भरने में मदद करें तथा बीएलओ का भी सहयोग करें, आपके सहयोग के बिना बीएलओ निश्चित समय में अपना कार्य पूरा नहीं कर पायेगें, इससे पहले आबिद रजा बदायूं विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बुलाकर भी एसआईआर फॉर्म भरने का तरीका बता चुके हैं तथा बदायूँ शहर में चेयरमैन फात्मा रजा से कहकर शहर के मोहल्लों में एसआईआर सहायता केन्द्र बनवा चुके हैं।
बैठक में आये अधिकांश लोगों ने एक राय होकर पूर्व मंत्री आबिद रजा से शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की मांग की और कहा कि शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता चाहती है कि आप जैसे सेकुलर, तेजतर्रार और मजबूत नेता की शेखूपुर की जनता को जरूरत है, इस पर आबिद रजा ने कहा कि आपके जज्बात और मोहब्बत का शुक्रिया, अल्लाह ताला किससे, कहाँ काम लेगा, किसको, कहां इज्जत देनी है। इज्जत और इज्जत की जगह अल्लाह खुद ही तय करता है, यह किसी बन्दे के इख्तियार में नहीं है
(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए वाट्सएप चैनल फॉलो कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)