बदायूं शहर के लोगों के लिए खुशखबरी है। शहर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण हो रहा है, इसके लिए शासन ने द्वितीय किस्त के रूप में 10 करोड़ की धनराशि और अवमुक्त कर दी है । प्रथम चरण में ढाई करोड़ की धनराशि मिली थी। 41 करोड़ से अधिक की धनराशि से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण होना है, लगातार धन आने से निर्माण कार्य रुकेगा नहीं, जिससे शहर को जल्दी ही राहत मिल जायेगी।
शहर की जनता वर्षों से सीवरेज लाइन डलवाने की मांग कर रही थी लेकिन, किसी ने उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया। पूर्व राज्यमंत्री एवं भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने जनता से शहर में सीवर लाइन डलवाने का वादा किया और उन्होंने इस महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा नगर विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना से विशेष अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जल निगम की टीम द्वारा सीवरेज लाइन एवं ट्रीटमेंट प्लांट के लिए सर्वे किया गया, टीम ने शेखूपुर रोड पर प्लांट के के लिए भूमि का चयन किया। महेश सिंह गुप्ता गंभीरता से जुटे रहे, उन्होंने शासन से प्लांट के निर्माण के लिए लगभग 42 करोड़ रूपये स्वीकृत कराए।
केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य तथा महेश चंद गुप्ता ने प्लांट का शिलान्यास किया, उस समय प्रथम किस्त के रूप में शासन ने ढाई करोड़ की धनराशि देकर कार्य शुरू करा दिया था। प्रथम किस्त की धनराशि से आई एंड डी एवं सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य होने के बाद महेश चंद्र गुप्ता ने शेष धनराशि दिलाने के लिए शासन स्तर पर पुनः प्रयास किया, अब शासन ने दूसरी किस्त के रूप में 10 करोड़ की धनराशि और जारी कर दी है, इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव देवेश मिश्रा ने प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम नगरी को पत्र भेजा है, जिसमें 10 करोड़ की धनराशि अवमुक्त करने की जानकारी दी गई है, इस तरह अब तक 42 करोड़ की धनराशि में 12.50 करोड़ की धनराशि ट्रीटमेंट प्लांट को मिल चुकी है। कार्यवाही संस्था जल निगम को इस धनराशि से कार्य शुरू कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
उधर गांव औरामई में वर्षो से बारातघर की मांग की जा रही थी। महेश चंद्र गुप्ता ने 15 लाख की लागात से निर्मित बारातघर का आज उद्घाटन किया। शासन की मंशा के अनुरूप मॉडल राशन की दुकान का भी उद्घाटन किया, जो लगभग 10 लाख रुपये से बनेगी। गांव में खेल के मैदान की आवश्कयता को पूरा करते हुए 8 लाख की लागात से निर्मित खेल मैदान का भी उद्घाटन किया, साथ ही 5 लाख की लागात से बने सीसी रोड का उद्घाटन करते हुए हुए महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि मैंने विधानसभा क्षेत्र की मां मानकर सेवा की है, विधानसभा क्षेत्र का कोई गांव, गली विकास से अछूती नहीं रहेगी, मेरा प्रयास अपने विधानसभा क्षेत्र को चमकाने का रहेगा और मैं इस कार्य में पूर्णता अपना योगदान देकर लगा रहता हूं, उन्होंने आश्वासन दिया कि इस गांव की, जो मांग हैं, उनको जल्द ही पूरा करते हुए इस गांव का विकास करेंगे। अंत में प्रधान पति रिशू सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया, इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पति अनेक पाल पटेल, प्रधान पति अभय पटेल, पूर्व प्रधान विनोद पटेल, नरेंद्र पटेल, सुरेश, सूरज, पुरषोतम, धर्मेंद्र पटेल, अंकित शाक्य, सत्यवीर पाल और प्यारेलाल उपस्थित रहे।
(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए वाट्सएप चैनल फॉलो कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)