गुड न्यूज: कुंवरगांव में बनेंगी शानदार सड़कें, लाइट से जगमगायेगा मुख्य मार्ग

गुड न्यूज: कुंवरगांव में बनेंगी शानदार सड़कें, लाइट से जगमगायेगा मुख्य मार्ग

बदायूं जिले की नगर पंचायत कुवरगांव को पूर्व राज्यमंत्री एवं भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने सात सड़कों के निर्माण की सौगात दी है। सड़कों के निर्माण के लिये दो करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है, साथ ही बदायूं रोड से आंवला रोड तक 60 पोल लगाये जायेंगे, जिससे कुंवरगांव रात में भी दुधिया रौशनी से नहाता हुआ दिखा करेगा।

पूर्व राज्यमंत्री एवं भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता अपने विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिये रात-दिन कड़ी मेहनत करते रहते हैं, उनके ही प्रयासों से कुंवरगांव को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिला। कुंवरगांव के लोगों ने महेश चंद्र गुप्ता के सामने कई मांगें रखी थीं एवं सुझाव भी दिये थे, जिसे वे एक-एक कर पूरा कर रहे हैं। सड़कों की समस्या दूर करने के लिये विधायक ने सड़कों के प्रस्ताव नगर पंचायत से मांगे थे और फिर उनका प्रस्ताव शासन को भेजा था।

महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि उनके प्रस्ताव पर शासन ने हरी झंडी देते हुये नगर पंचायत कुवरगांव में 7 सड़कों के निर्माण को मंजूरी दे दी है, उन्होंने बताया कि जिन सड़कों को मंजूरी मिली है, उन पर शीघ्र ही काम शुरू हो जायेगा। प्रस्तावों के साथ दो करोड़ रूपये की धनराशि भी स्वीकृत हो गई है। महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि रात के समय कुवरगांव में मुख्य सड़क पर अब अंधेरा नहीं रहेगा, इसके लिये बदायूं-आंवला मुख्य रोड पर लाइट के 60 पोल लगाये जायेंगे।

कुंवरगांव में 7 सड़कों के निर्माण और मुख्य मार्ग पर लाइट के 60 पोल लगने की सूचना मिलते ही लोग खुशी से झूम उठे। चेयरमैन ज्योति रानी ने कहा कि विकास पुरुष क्षेत्रीय विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से नगर की सड़कों और बिजली व्यवस्था के लिए धनराशि मिली है, इससे नगरवासियों को काफी लाभ होगा। विधायक द्वारा तमाम विकास कार्य कराए गए हैं, वे नगर के विकास के लिए हमेशा ही प्रयासरत रहते हैं, इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए वाट्सएप चैनल फॉलो कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply