बदायूं के डाइट ऑडिटोरियम में पुलिस परिवार गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती आरक्षियों के परिवारों को सम्मानित किया गया। समारोह हरिबोल सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित किया गया, इस समिति के संरक्षक पूर्व राज्यमंत्री एवं भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता हैं, वे समिति के द्वारा समाज के उत्थान एवं प्रेरणादायक कार्य करते रहते हैं।
समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि आज बहुत गौरव का विषय है कि जनपद बदायूं में जिन परिवार के बच्चों ने पुलिस में नौकरी प्राप्त की है, उनके परिवार को हरिबोल सेवा समिति द्वारा सम्मानित किया जा रहा है, इसके लिए समिति बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ बिना किसी भेद-भाव के पुलिस की भर्ती हुई है, जिसमें बड़ी संख्या में बदायूं के युवाओं ने नौकरी प्राप्त की है और यह नौकरी उन्होंने अपनी मेहनत, अपनी लगन से प्राप्त की है, आप लोगों ने अपनी मेहनत करके अपने परिवार के बच्चों को पढ़ाया है, आप सभी बधाई के पात्र हैं, आज देश के अंदर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश के अंदर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास का पथ प्रशस्त हो रहा है, कल ही हम लोगों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन मनाया है, प्रधानमंत्री हर पल, हर क्षण देश के लिये जीते हैं, देश के बारे में सोचते हैं, आज उनके नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान और स्वाभिमान बड़ा है, यह सब आप लोगों के कारण हुआ है, क्योंकि आप लोगों ने लगातार मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
समारोह के विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि बहुत गौरव की बात है कि आपके परिवार का बेटा-बेटी, जिनको आपने अपनी मेहनत से पढ़ाया-लिखाया और आज उन्होंने सरकारी नौकरी प्राप्त की है, उनकी वजह से आपको आज यहां सम्मानित किया जा रहा है, आज उत्तर प्रदेश के अंदर किसी भी विभाग में नौकरी में पूरी ईमानदारी और पारदर्शी तरीके से चयन हो रहा है, इसमें किसी की सिफारिश की जरूरत नहीं है, आज कोई भी अपनी मेहनत के बल पर नौकरी प्राप्त कर सकता है, इससे पहले की, जो सरकारें रहीं, उन्होंने नौकरी के नाम पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया था लेकिन, अब मेहनत करने वाले को कोई आगे बढ़ने से रोक नहीं सकता, वास्तव में आज का कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है, इसके लिए हरिबोल सेवा समिति के संरक्षक महेश चंद्र गुप्ता एवं उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है, आज सरकार गांव-गांव गरीब, किसान, नौजवान एवं महिलाओं के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।
हरि बोल सेवा समिति के संरक्षक पूर्व राज्यमंत्री एवं सदर क्षेत्र से भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि हरिबोल सेवा समिति का उद्देश्य समाज के ऐसे लोगों का सम्मान करना है, जिनका जीवन प्रेरणादाई है, इससे पहले हमारी समिति ने जनपद बदायूं में मोटरसाइकिल चलाने वाले हजारों लोगों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किये। हमारी समिति ने श्रवण कुमार सम्मान समारोह आयोजित किया था, जिसमें ऐसे लोगों को सम्मानित किया था, जो वास्तव में आज अपने माता-पिता की सेवा कर रहे हैं, इसके साथ ही हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा में जिन छात्रों ने जनपद का नाम रोशन किया है, उनको भी हमारी समिति ने सम्मानित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हरि बोल सेवा समिति का उद्देश्य समाज में जागरूकता लाना और समाज में ऐसे लोगों को सम्मानित करना है, जो वास्तव में समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, आज ज्यादातर संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के लोग आए हैं, आपकी मेहनत की कमाई से, आपके आशीर्वाद से, आपका बेटा और बेटी का पुलिस विभाग में चयन हुआ है, आपको बहुत-बहुत शुभकामनायें।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार देश और प्रदेश के हित में लगातार काम कर रही हैं, उत्तर प्रदेश में जब से योगी जी की सरकार आई है तब से प्रदेश का चहुँमुखी विकास हो रहा है। आज जिन लोगों के परिवार का बेटा या बेटी की नौकरी लगी है, उनको यहां सम्मान मिला है, आप सबको बहुत बहुत शुभकामनायें।
बिल्सी क्षेत्र के विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर 60,000 पुलिस भर्ती हुई है, जिसमें ऐसे लोग भर्ती हुए हैं, जिन्होंने वास्तव में मेहनत की है, परिश्रम किया है और उनके परिश्रम, उनकी लगन के कारण, उनकी नौकरी लगी है, आज उत्तर प्रदेश सरकार में मेहनती युवाओं को किसी की सिफारिश की जरूरत नहीं है, अगर वास्तव में वह प्रतिभावान हैं, किसी परीक्षा को पास करते हैं तो, निश्चित रूप से उन्हें सफलता प्राप्त होती है, आज हमारी सरकार पूरी पारदर्शिता और पूरी ईमानदारी के साथ युवाओं को नौकरी देने का काम कर रही है और नौकरी में किसी भी प्रकार का कोई भ्रष्टाचार आपको देखने को नहीं मिला होगा, मेरा आप सभी से आग्रह है आप सब लोग अपने-अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें, जिससे आगे चलकर वह आपका नाम रौशन करें।
समारोह में भाजपा के प्रदेश मंत्री डीपी भारती, जिला उपाध्यक्ष नेकपाल सिंह कश्यप, भाजपा नेता अरशद अल्वी, जिला पंचायत सदस्य राजेश कुमार सिंह और जिला उपाध्यक्ष सोबरन सिंह राजपूत ने भी विचार व्यक्त किये। समारोह का संचालन भाजपा जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया, इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जितेंद्र सक्सेना, जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र पाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता हरिओम पाराशरी, भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक, हरिबोल सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, भाजपा नेता एवं डीसीबी के संचालक विश्वजीत गुप्ता, अंकित मौर्य, ब्लॉक प्रमुख अनेकपाल सिंह पटेल, वीरेंद्र राजपूत, अमित पाठक, शिवम सिंह, अरविंद रावत, अरुण प्रकाश सिंह, सुरजीव गुप्ता, भगवान सिंह मौर्य, गिरीश पाल सिंह, रानी सिंह पुंडीर ,रजनी मिश्रा, मोनिका गंगवार ,सीमा राठौर, अजय मथुरिया, गोपाल शर्मा, पंकज शर्मा, नीतेश वार्ष्णेय, राघव सिंह, रामचरण पाल, नवरंगपाल, हिमांशु कठेरिया, सहदेव सागर, पंकज गुप्ता, और मनोज चंदेल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए वाट्सएप चैनल फॉलो कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)