समाजवादी पार्टी के नेता ने किया पैंतालीस लाख का घोटाला

समाजवादी पार्टी के नेता ने किया पैंतालीस लाख का घोटाला

बदायूं जिले में ग्राम पंचायतों के माध्यम से एक बड़े घोटाले को अंजाम दे दिया गया है। घोटाले को अंजाम देने वाला समाजवादी पार्टी का नेता है, जिससे अफसर न सिर्फ घोटाले को दबाने में लगे हैं, बल्कि अफसर भ्रष्ट नेता की मदद भी करते नजर आ रहे हैं। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि […]

बेहोश कर बाघ पकड़ा, सिपाही निलंबित, ग्रामीणों पर मुकदमा

पीलीभीत जिले में स्थित माधोटांडा क्षेत्र के गाँव मल्लपुर खजुरिया में घुसे बाघ को कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। वन विभाग की टीम बाघ को पिंजड़े में कैद कर ले गई, तब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, वहीं बवाल का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक और परेशानी […]

यूनाइटेड अपोजिशन फ्रंट के दो सौ सांसदों का जोरदार प्रदर्शन

संसद के शीतकालीन सत्र के छठवें दिन बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में तो पहुंचे, लेकिन शांत रहे और सब कुछ देखते और सुनते रहे, वहीं विपक्ष आक्रामक मुद्रा में रहा। लोकसभा और राज्यसभा में कार्रवाई रोकने के साथ एकजुट विपक्ष ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने दमदार प्रदर्शन किया, वहीं संसदीय […]

बाघ गाँव में घुसा, पुलिस ने की ग्रामीण से अभद्रता, पथराव

बाघ से बचाने आई पुलिस ने ही ग्रामीणों से अभद्रता कर दी, जिससे ग्रामीण भड़क गये। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया और जमकर पथराव भी किया। बवाल के पहुंचे एसडीएम को भी घेर लिया। कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ का गुस्सा शांत हो सका है। घटना पीलीभीत जिले में स्थित माधोटांडा क्षेत्र के […]

जाते-जाते सफेदपोश को बचा गये कोतवाल और एसएसआई

बदायूं जिले की कोतवाली सहसवान से जाते-जाते प्रभारी सब-इंस्पेक्टर और एसएसआई सफेदपोश माफिया को बचा गये। बड़ी तादात में प्रतिबंधित लकड़ी पकड़ी गई थी, जिसमें से दोनों ने मिल कर ज्यादातर लकड़ी गायब करा दी, जिससे अब कार्रवाई नहीं हो पायेगी। लकड़ी में पुलिस विभाग के एक बड़े अफसर का भी हिस्सा बताया जा रहा […]

भारत और स्विट्जरलैंड के बीच समझौता, कुरैशी भारत लौटा

भारत और स्विट्जरलैंड के बीच समझौता, कुरैशी भारत लौटा

नोटबंदी से परेशान चल रहे भारतीयों को खुश कर देने वाली खबरें आ रही हैं। भारत और स्विट्जरलैंड के बीच समझौता हो गया है एवं विवादित मांस निर्यातक मोईन कुरैशी भारत लौट आया है। भारत और स्विट्जरलैंड के बीच हुए समझौते के तहत दोनों देश खातों के संबंध में जानकारियों का आदान-प्रदान करने लगेंगे, इससे […]

किसानों को दुत्कारा, दैवीय शक्तियों को मनाया, पेराई शुरू

बदायूं की द किसान सहकारी चीनी मिल के प्रबंधन को अपनी नीतियों और कर्म पर विश्वास नहीं है, तभी हवन-पूजन और चादरपोशी कर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। नई नीति के विरोध में पहले ही दिन सैकड़ों किसानों ने मौके पर पहुंच कर आपत्ति दर्ज कराई, लेकिन परेशान गन्ना किसानों को अभी तक राहत नहीं […]

सपा का झंडा लगाने वाले अध्यक्ष ने स्वयं को बताया निर्दलीय

सपा का झंडा लगाने वाले अध्यक्ष ने स्वयं को बताया निर्दलीय

बदायूं जिले के विधान सभा क्षेत्र सहसवान में आज एक टीवी चैनल द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न दलों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए, जिन्होंने अपने दलों की विचारधारा और कार्यों का गुणगान किया, इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नूरुद्दीन द्वारा की गई बयानबाजी चर्चा का विषय बनी हुई है। नगर पालिका सहसवान के […]

एक्सप्रेस- वे पर एकजुटता से दौड़ी सपा, अखिलेश ने भरी उड़ान

लखनऊ-आगरा फोरलेन एक्सप्रेस- वे पर आज समाजवादी पार्टी पूरी एकजुटता के साथ दौड़ती नजर आई। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, सांसद प्रो. रामगोपाल यादव, वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री आजम खां, सांसद डिंपल यादव, सांसद धर्मेन्द्र यादव, सांसद जया बच्चन, सांसद अक्षय प्रताप सिंह, सांसद तेज प्रताप सिंह सहित अन्य तमाम शीर्ष […]

हवालात से संदिग्ध को छुड़ा ले गया सपा का छुटभैया नेता

हवालात से संदिग्ध को छुड़ा ले गया सपा का छुटभैया नेता

बदायूं जिले की पुलिस ने आज समाजवादी पार्टी के एक छुटभैये नेता के समक्ष समर्पण कर दिया। छुटभैया नेता दबंगई के बल पर थाने से आरोपी को छुड़ा ले गया। पुलिस छुटभैये नेता के विरुद्ध कार्रवाई करने की जगह घटना को दबाने का प्रयास करती नजर आ रही है। घटना थाना इस्लामनगर की है, यहाँ […]