बदायूं के सभी विद्यालय दो दिन बंद रहेंगे। कोहरे और ठंड के चलते जिला मजिस्ट्रेट पवन कुमार ने 9 एवं 10 दिसम्बर को सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेम चन्द्र यादव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी की स्वीकृति के उपरांत समस्त विद्यालयों में 9 और […]
बदायूं से चार दिसंबर की रात को चोरी हुई सरकारी गाड़ी बरामद कर ली गई है। गाड़ी संभल जिले के कस्बा चंदौसी से बरामद हुई है, लेकिन लापरवाहों के विरुद्ध अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उल्लेखनीय है कि बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर में सालारपुर ब्लॉक में तैनात देवेन्द्र […]
उत्तर प्रदेश की राजनीति में अखिलेश यादव जिस तरह ब्रांड के रूप में उभर कर सामने आये हैं, उसे समाजवादी पार्टी का नेतृत्व पचा नहीं पा रहा है। पिछले दिनों हालात भयावह हो गये थे। तलवारें म्यान से बाहर आ गई थीं, जो लोक-लाज के चलते म्यान में वापस तो रख ली गईं, लेकिन दिल […]
बदायूं के जिला अस्पताल में तैनात दबंग लैब टेक्नीशियन वीर सिंह को पुलिस ने बीती रात ही दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया था। मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने वीर सिंह को बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि दातागंज के सीओ पेशी में तैनात सिपाही […]
भाजपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री भगवान सिंह शाक्य की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। न्यायालय ने उनका गैर जमानती वारंट जारी किया है। अब सुनवाई नौ जनवरी को होगी। बदायूं के मोहल्ला कल्याण नगर निवासी प्रशांत सैनी का 28 अक्टूबर 2011 को अपहरण हुआ था, जिसकी 11 नवंबर 2011 को लाश बरामद हुई थी, इस वारदात […]
बहुजन समाज पार्टी की सरकार आने पर बहन जी उन सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को जेल भेज देंगी, जिन्होंने गरीबों का हक मारा है और गरीबों को हक भी दिलायेंगी, इसलिए कड़ी मेहनत कर बहुजन समाज पार्टी को जिताने में जुट जायें। उक्त विचार बहुजन समाज पार्टी के युवा विधायक सिनोद कुमार शाक्य “दीपू” ने व्यक्त किये। […]
बरेली में समाजवादी पार्टी की बुधवार को मंडलीय रैली आयोजित होगी, जिसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और सांसद धर्मेन्द्र यादव के साथ अन्य तमाम नेता बरेली पहुंच चुके हैं। रैली की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात रहेंगे। यातायात को व्यवस्थित बनाये रखने के लिए […]
बदायूं के जिला अस्पताल में दबंग कर्मचारियों का दुस्साहस इतना बढ़ता जा रहा है कि आज एक सिपाही को ही बेरहमी से पीट दिया। पुलिस अपने सिपाही की मदद नहीं कर पा रही है। सिपाही को पीटने के बाद दबंग कर्मचारी आसानी से फरार भी हो गया। पीड़ित सिपाही की ओर से मुकदमा दर्ज कर […]
बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मेन्द्र यादव बरेली में 7 दिसंबर को होने वाली समाजवादी पार्टी की महारैली की तैयारियों को देखने के लिए स्वयं पहुंच गये हैं। दिल्ली से आते समय रास्ते में विभिन्न जिलों के नेताओं को दिशा-निर्देश देते हुए बदायूं पहुंच गये हैं, यहाँ के नेताओं से महारैली के संबंध में वार्ता […]
बदायूं के ब्लूमिंगडेल स्कूल में कक्षा- एक की छात्रा का यौन उत्पीड़न करने वाला सफाई कर्मी रमेश शातिर किस्म का अपराधी है। आरोपी कई सारी मासूम बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करता रहा है, जिसे प्रबंधन ने कभी गंभीरता से नहीं लिया। फिलहाल पुलिस ने रमेश को न्यायालय में पेश कर दिया है, जहाँ से उसे […]