भाजपा के प्रत्याशियों को लेकर कार्यकर्ता बेहद उत्साहित थे, लेकिन प्रथम सूची आने के बाद कार्यकर्ता दोगुना मायूस नजर आने लगे हैं, क्योंकि हाईकमान ने जनभावनाओं के स्थान पर चापलूसी को अधिक महत्व दिया है। जिन-जिन क्षेत्रों में प्रत्याशी घोषित हुए हैं, उन सभी क्षेत्रों में कार्यकर्ता कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते नजर आ रहे हैं। […]
समाजवादी पार्टी के अंदर और चुनाव आयोग के समक्ष अखिलेश यादव भले ही जीत गये हों, लेकिन जंग अभी भी थमी नहीं है। मुलायम गुट न्यायालय जाने की तैयारी कर रहा है, वहीं अखिलेश गुट ने न्यायालय में कैवेट दाखिल कर दी है, ताकि न्यायालय एकपक्षीय आदेश पारित न कर दे। समाजवादी पार्टी में शुरू […]
बदायूं जिले की नगर पालिका सहसवान के चेयरमैन नूरुद्दीन बड़ी ही चालाकी से राजनैतिक डगर पर आगे बढ़ने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। सपा सरकार में जब उन्हें जरूरत महसूस हुई, तब वे समाजवादी बन गये और जब जरूरत बदली, तो सांसद धर्मेन्द्र यादव को अपना नेता बताने लगे, लेकिन चुनाव आते ही […]
उत्तर प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में भारतीय जनता पार्टी के टिकट दिलाने को लेकर दो नेताओं द्वारा मोटी रकम उगाही गई है। रकम का हिस्सा हाईकमान तक पहुंचने के कयास लगाये जा रहे हैं, तभी यह दोनों न सिर्फ कार्रवाई से बचे हुए हैं, बल्कि दोनों का पार्टी में कद निरंतर बढ़ता जा […]
अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मान्यता मिलते ही प्रदेश भर में उनके समर्थक झूम उठे। समाजवादी पार्टी के गढ़ कहे जाने वाले संभल, एटा, मैनपुरी,इटावा और बदायूं में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ता जगह-जगह मिष्ठान वितरण कर खुशी व्यक्त करते नजर आ रहे हैं। संभल जिले के कस्बा बबराला बबराला में जैसे […]
गौतम संदेश की खबर एक बार फिर सच साबित हुई। चुनाव आयोग ने अपना निर्णय सुना दिया है। अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के असली अध्यक्ष हैं और वे ही तय करेंगे कि साईकिल चुनाव चिन्ह पर कौन-कौन प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा। अखिलेश समर्थक प्रदेश भर में झूम उठे हैं। मुलायम सिंह यादव की यह बड़ी हार […]
बदायूं जिले में चुनाव को लेकर अफसर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। आयोग के निर्देशों का पालन करने में भी कोताही बरती जा रही है। नामांकन से पहले आयोग जन-जागरूकता अभियान चलवा रहा है। विधान सभा सामान्य निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए चलाया जा रहा “आई विल वोट” कार्यक्रम बदायूं जिले में बच्चों […]
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की चतुर्थ श्रेणी वेलफेयर एसोसियेशन के सचिव पद की पुनः मतगणना होने पर देवेन्द्र पाल सिंह सचिव चुने गये हैं। चुनाव परिणाम आते ही देवेन्द्र के समर्थक झूम उठे और उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। चतुर्थ श्रेणी वेलफेयर एसोसियेशन का चुनाव 19 नंवबर 2016 को हुआ था, जिसका परिणाम 20 नवंबर 2016 […]
बदायूं जिले में भारतीय जनता पार्टी लोकप्रिय और जनप्रिय व्यक्तियों को प्रत्याशी बनाने में सफल रही, तो निश्चित ही चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन जिला कार्यकारिणी की वायरल हुई रिपोर्ट के आधार पर प्रत्याशी घोषित हुए, तो निश्चित ही भाजपा घाटे में रहेगी। सूत्रों का कहना है कि लोकप्रिय और जनप्रिय लोगों को किनारे […]
सरकार लोगों को चाँद पर बसाने का सपना दिखा रही है, जबकि देश के हवाई अड्डों के हालात भी सही नहीं हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को हवाई मार्ग से जोड़ने वाला अमौसी हवाई अड्डे का राडार सिस्टम फेल हो गया है, जिससे विमान लैंडिंग नहीं कर पा रहे हैं। हड़कंप मचा हुआ है। […]