कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे नेता ने दबा दी थी महिला पत्रकार की छाती

मीटू कैंपेन की आग फैलती जा रही है, जिसमें हर दिन एक नया चेहरा झुलसता दिखता है। कॉंग्रेस विदेश राज्यमंत्री एम. जे. अकबर को लेकर हमलावर भले ही हो लेकिन, उसके कैंप में भी शिकारी कम नजर नहीं आ रहे हैं। यूपीए सरकार में मंत्री रहे नेता पर छाती दबाने का आरोप लगा है।

अहमदाबाद की रहने वाली एक महिला पत्रकार ने एक ब्लॉग के माध्यम से खुलासा किया है कि गुजरात में अंग्रेजी अखबार द एशियन एज के बंद होने के बाद वर्ष- 2006 में उसे दिल्ली आना पड़ा। दिल्ली आने पर उसे एक केंद्रीय मंत्री को कवर करने का दायित्व मिला, वह मीडिया के पसंदीदा नेता हैं, कई वरिष्ठ महिला पत्रकार उनके करीब हैं। उन्होंने नेता को महिला पत्रकारों से मिलते वक्त गले लगाते हुए देखा, वे महिलाओं को चूमकर या, गले लगाकर स्वागत किया करते थे। वह दिल्ली में नई थीं, इस कारण उन्होंने इसकी शिकायत नहीं की, उन्हें लगा कि इस बात को एक छोटे से शहर की मानसिकता से जोड़ा जायेगा।

आगे लिखा है कि वर्ष- 2014 में उनके सरकारी बंगले पर जाना हुआ तो, वह उनसे बैठकर बात कर रही थीं, इसी बीच वह वॉशरूम जाने लगे तो, उन्होंने उसकी छाती भी दबाई थी, इस घटना के बाद वह मंत्री से कभी नहीं मिलीं। ब्लॉग में मंत्री के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। संबंधित नेता यूपीए सरकार में मंत्री थे। यह भी बता दें कि एनएसयूआई के अध्यक्ष फिरोज खान पर एक महिला के उत्पीड़न का आरोप है, उनसे कांग्रेस ने मंगलवार को त्याग पत्र ले लिया।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply